फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने जलेसर चौराहा पुल के नीचे से तीन साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह संग थाना उत्तर पुलिस टीम ने तीन साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को मुखबिर खास की सूचना पर जलेसर चौराहा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तर वैभव कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त को न्यायालय के बार बार तलब किये जाने के बाद भी हाजिर न होने पर गिरफ्तार करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।