फिरोज़ाबाद: लोक सभा चुनाव से पहले फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने नगला गुलरिया इलाके में चल रही अबैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ पुलिस ने लोक सभा चुनाव से पहले अबैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक रंजीत उर्फ़ अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोके से काफ़ी मात्रा में बने अधबने देशी कट्टा ऒर हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। पुलिस की मानें तो नगला गुलरिया क्षेत्र में अबैध हथियार फैक्ट्री चल रही थी।