🛕 श्रावण माह के सोमवार को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने देर रात बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर का किया निरीक्षण
श्रद्धालुओं की संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित जलाभिषेक के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा—
🔹 प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच, पूरी सतर्कता से कर्तव्य निर्वहन के निर्देश।
🔹 भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने की व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश।
🔹 मेडिकल कैंप का निरीक्षण—चिकित्सा पदाधिकारियों को तत्पर रहने एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 PHED को सभी पेयजल बिंदुओं पर सतत पेयजल उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश।
🔹 कंट्रोल रूम से लगातार उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं को कतार, निर्धारित मार्ग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी देने को कहा गया।
🔹 हथियाबोर की ओर भीड़ बढ़ने पर ड्रॉप गेट का प्रभावी उपयोग कर भीड़ एवं आवागमन नियंत्रित करने का निर्देश।
🔹 मेला एवं मंदिर परिसर में निरंतर साफ-सफाई एवं समय पर कूड़ा उठाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।🙏 जिला प्रशासन की अपील: कतारबद्ध होकर जलाभिषेक एवं दर्शन करें, धैर्य एवं संयम बनाए रखें, स्वच्छता का ध्यान रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार, उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), डीपीओ नमामि गंगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#श्रावणीमेला2026 #बाबासिद्धेश्वरनाथ_बराबरपहाड़ #जिलाप्रशासनजहानाबाद #Jehanabad
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Soochna Jansampark