हरदोई: आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं, कल बंद रहेंगी कोटे की दुकानें
Hardoi, Hardoi | Dec 4, 2025 एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर फैसला लिया है कि शुक्रवार को इस बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा,उसी दिन सारे कोटेदार ई-पास मशीन जमा करके अपना विरोध जताते हुए दुकानें बंद रखेंगें।जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कोटेदार शासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोगी की भूमिका निभाते है,लेकिन सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार करती है।