प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने धनबाद में बीसीसीएल के उत्पादन, डिस्पैच और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने झरिया क्षेत्र में खदान सुरक्षा, भूमिगत आग के प्रबंधन और प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर विशेष जोर दिया।
तरुण कपूर ने मुनीडीह कोल बेड मीथेन परियोजना का भी निरीक्षण किया और गैस उत्पादन की स्थिति व भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली। झरिया मास्टर प्लान और खदानों में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
#Dhanbad #Jharkhand #BCCL #Jharia #TarunKapoor CoalIndia CoalBedMethane JhariaFire Mining JharkhandNews DhanbadNews SanthalHoolExpress BreakingNews