शाजापुर: ग्राम बर्डियासोन में महिला के साथ की गई गाली-गलौज, पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस
बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डियासोन में एक महिला के साथ गाली गलाैज किए जाने का मामला सामने आया है।मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर बेरछा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार शाम को बेरछा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार रुकसाना बी ने शिकायत दर्ज कराई है कि साबीर खां और सलमा द्वारा उसके साथ गाली गलाैज कर उस मारने के लिए दाैड़े।