शाजापुर: एसपी बंगले के पास से लोडिंग वाहन की बैटरी चुरा ले गए बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात
शाजापुर में एसपी बंगले के पास खड़े लोडिंग वाहन से अज्ञात बदमाश बैटरी चुराकर ले गए। वारदात के समय एक व्यक्ति माैके पर पहुंचा। उसने शंका होने पर बदमाशों को पीछा भी किया किंतु बदमाश भागने में सफल रहे। बुधवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में लोडिंग वाहन मालिक राहुल जैन ने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत कर पुलिस से बदमाशों को पकड़ने की गुहार लगाई है।