शाजापुर: टुकराना जोड़ पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहनों के चालान काटते हुए 30000 वसूले
शाजापुर बुधवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा टुकराना जोड़ पर नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों के चालान काटे काटते हुए करीब 30000 वसूले गए। परिवहन विभाग अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन पर प्रेशर हॉर्न को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 30 वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं नियमों के विरुद्ध चलने वाले 10 वाहनों के चालान काटे।