शाजापुर: कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ कार्यशाला का आयोजन, कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती की दी जानकारी
शाजापुर के कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी।कृषि वैज्ञानिक डा जीआर अंबावतिया ने खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।साथ ही प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।