शाजापुर: जिले में कक्षा 9वीं और 11वीं का मूल्यांकन भी हुआ शुरू 28 मार्च को होगा मूल्यांकन पूरा 1 अप्रैल को घोषित होगा रिजल्ट
जिले में 9वीं व 11वीं का मूल्यांकन भी शिक्षा विभाग द्वारा शुरू करवा दिया गया है।शाजापुर विकासखंड में 9वीं की कॉपियों का मूल्यांकन एमएलबी स्कूल व 11वीं का मूल्यांकन ज्योति नगर हायर सेकंडरी स्कूल में किया जा रहा है।जिले के सभी प्राचार्य 28 मार्च तक मूल्यांकन पूरा करवाकर अंक पत्रक विकासखंड के उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य को जमा करेंगे। 1 अप्रैल को आएगा रिजल्ट