शाजापुर: शाजापुर के तीन युवाओं का हुआ अग्नि वीर योजना के तहत आर्मी में चयन,पूर्व छात्रों का उत्कृष्ट विद्यालय में किया स्वागत
शाजापुर के तीन युवा आर्मी में पहुंचकर अब देश की सेवा करेंगे।दरअसल इन तीन युवाओं का अग्नि वीर योजना के तहत चयन हुआ है।चयन होने के बाद आर्मी में ज्वाइन करने के लिए अपने डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराने ये बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे।उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यालय परिवार ने अपने पूर्व छात्रों का गर्म जोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाये और बधाई दी