नावकोठी: नावकोठी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रधानमंत्री की भागलपुर रैली में जाने पर विचार
सीताराम पुस्तकालय नावकोठी में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो ने किया। उन्होंने भागलपुर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया।