चकरनगर: डाँ भीमराव अंबेडकर की जयंती की रैली में सपा विधायक राघवेंद्र गौतम ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बाबा साहब डाँ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान कस्बा के चौराहे पर सपा विधायक राघवेंद्र गौतम ने जमकर डांस किया।क्षेत्रीय विधायक के साथ दर्जनों स्थानीय नेता भी डीजे की धुन में थिरकते नजर आए। यह अद्भुत दृश्य देखने को चौराहे पर चारों तरफ सड़कों से लेकर छत के बारजे से लोग निगाहें गढ़ाकर देखने को मजबूर हो गए।