मंदसौर: गोपालपुरा में टैंक पट्टा आवंटन घोटाला: ब्लैकलिस्ट समिति को फिर मिला ठेका, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
मंदसौर गोपालपुरा टैंक का पट्टा ब्लैकलिस्ट घोषित विजय मत्स्य समिति को दोबारा दिए जाने के आरोप लगे हैं। समिति अध्यक्ष शिवलाल और सदस्य रामकिशन मीणा ने कलेक्टर अदिति गर्ग से शिकायत कर मामले की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पट्टा निरस्त करने की मांग की,स्थानीय मछुआरों को लाभ नहीं मिलने और अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं,