सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे थाना क्षेत्र के जिले ग्राम पंचायत के गंगापूरा मोड पर एक 43 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया वहीं पास में एक थार कार पलटी हुई मिली। सूचना पर निवाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। महिला की पहचान तीजा देवी पत्नी हरिराम गुर्जर निवासी हरिपुरा उर्फ सरीमा के रूप में हुई।