कोईलवर: कोईलवर में जाम और नो-एंट्री का संकट बरकरार, लाख प्रयासों के बाद भी राहत नहीं मिली, फोरलेन पर घंटों फंसे रहे वाहन
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में जाम और नो-एंट्री के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाख प्रयास और प्रशासन से गुहार के बावजूद नगर पंचायत समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब भी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को दोपहर से शाम कभी 6:30 बजे तक कोईलवर छपरा फोरलेन तथा आरा छपरा फोरलेन पर लंबा जाम देखने को मिला।