बूंदी: रेगर पंचायत भवन बाहरली में बून्दी जिला बंद के समर्थन में एससी एसटी समाज की बैठक सम्पन्न
Bundi, Bundi | Aug 19, 2024 रेगर पंचायत भवन बाहरली बूंदी में सर्व एसटी- एससी समाज के लोगो कि तीसरी बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक में 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण के कोटे में कोटा के फैसले एवं आर्थिक आधार आरक्षण को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया है।21 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से बूंदी बन्द का आह्वान किया है।