बूंदी: कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शहर में कैंडल मार्च निकाल कर चिकित्सकों ने जताया विरोध
Bundi, Bundi | Aug 18, 2024 कोलकाता महिला चिकित्सक हत्या को लेकर आईएमए, अरिसदा, पैरामेडिकल एवं समाज सेवी संस्थाओं ने कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जो आजाद पार्क से शुरू होकर केएन सिंह सर्किल, सब्जी मंडी होते हुए कोटा रोड से अहिंसा सर्किल तक पहुंच कर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में मौजूद चिकित्सकों पैरामेडिकल एवं समाजसेवियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घटना पर अपना विरोध दर्ज कराया।