बूंदी: रक्षाबंधन के त्यौहार पर शहर के चौगान गेट में सजा रंग बिरंगी राखियों का बाजार राखियां खरीदती नजर आई महिलाएं व युवतियां
Bundi, Bundi | Aug 18, 2024 भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष की भांति हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है।बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी को लेकर खरीदारी में जुटी हुई है, तो बूंदी शहर में भी राखी बाजार सझ गया है जहां पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए खरीदारी करने पहुंच रही है। शहर की चौगान गेट पर राखी बाजार लगाया गया है।