बूंदी: सेल्फी लेते समय डेढ़ सौ फीट नीचे भीमलत के झरने से गिरे युवक का 48 घंटे बाद कुंडली में मिला शव
Bundi, Bundi | Aug 19, 2024 जिले के पिकनिक स्थल भीमलत महादेव के झरने में दो दिन पहले पैर फिसलने से कई फिट की ऊँचाई से नीचे गिरे युवक के शव को सोमवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस के करीब 48 घण्टे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुंड से निकाल लिया गया है।युवक शनिवार सुबह झरने के ऊपर से पैर फिसलने से कुंड में गिर गया था।युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस ने सयुक्त ऑपरेशन चलाकर शव बरामद कर लियाहै।