बागपत: राजपुर खामपुर में हारून के मकान पर जानलेवा हमले का आरोप, परिवार में दहशत
बड़ौत थाना क्षेत्र का मामला, एडवोकेट शौकिन मलिक ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई कार्रवाई की गुहार।
जनपद बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र के गांव राजपुर खामपुर में हारून के मकान पर जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि हारून एडवोकेट शौकिन मलिक के परिवार के बड़े भाई हैं।
आरोप है कि इस हमले में हारून की पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी निशाने पर रहे। घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस, मेरठ रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों और बागपत पुलिस से सोशल मीडिया के माध्यम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
अब देखना होगा कि बागपत पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा एवं न्याय मिल पाता है।
Baghpat Police UP Police
#Baghpat #Baraut #UPPolice #BaghpatPolice #RajpurKhampur
Baraut, Bagpat | Nov 9, 2026