ये AK-47 तो नही है लेकिन आवाज के मामले में इनका कोई तोड़ नही. देशी अंदाज में इसे "नाल" कहते है. गंधक-पोटाश का चूरन इसमें भरकर उस पर कागज से पैक कर देते है. एक ही चोट में इतना जोरदार धमाका कि मजबूत से मजबूत सुतली बम शरमा जाये. ये नाल पाइप और मजबूत सरिया से बनकर तैयार होते है.
UP के मथुरा में एक जगह धमाके करते हुए नाल दगा दे गयी. फट गयी और हादसा हो गया. पुलिस ने इसके बाद हादसों को रोकने के लिए नाल पर लगाम कसना शुरू किया है. खुले बाजार में धड़ल्ले से मिलकर नाल जगह-जगह से बरामद करना शुरू किये है. कहा जा रहा है कि अब इन नालों के मिस्त्रियों की भी "रिपेयरिंग" की जायेगी.
Baraut, Bagpat | Nov 9, 2026