अजयगढ़: डीजे-बैंड की धुन पर निकली भव्य कृष्ण शोभायात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अजयगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ माधौगंज चौराहे से भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ हुआ। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ भगवान शंकर सहित विभिन्न कलाकार शामिल रहे। डीजे और बैंड की धुन पर भक्त जमकर थिरकते नजर आए। घोड़ों के साथ लोकनृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तु