तरबगंज: बड़ी संख्या में कावड़ियों के आगमन को लेकर पुलिस सतर्क, नवाबगंज से अयोध्या जाने के लिए वाहनों का प्रवेश वर्जित
नवाबगंज क्षेत्र के अयोध्या बस्ती मार्ग व शिवदयालगंज से अयोध्या मार्ग पर बड़ी संख्या में कावड़ियों के आगमन को लेकर पुलिस सतर्क है। आगामी सोमवार को जलाभिषेक के लिए सरयू से जल लेने के लिए कावड़ियों का जत्था आने लगा है। शनिवार को हजारों की संख्या में अयोध्या पहुंचे शिवभक्त सरयू जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होना शुरू हो गए।