तरबगंज: तरबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोड़वा के चाचा-भतीजा की अयोध्या के बीकापुर में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम
तरबगंज ब्लॉक के थाना देहात कोतवाली की ग्रामपंचायत गोडवा के दयालपुरवा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र श्रीनाथ शुक्ल व उनके भतीजे सूरज पुत्र राम नाथ अपने निजी वाहन से गुरुवार को बनारस गए थे। वहां से वापस आते समय अयोध्या के शेरपुर पारा बीकापुर के पास शुक्रवार सुबह 4बजे वाहन अनियंत्रित हो ट्रक भीड़ गया जिससे चाचा भतीजे की मौत हो गयी।सूचना पर घर में कोहराम मच गया।