तरबगंज: वजीरगंज पुलिस ने टुल्लूपम्प चोरी के आरोप में एक बाल अपचारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार, 3 टुल्लूपम्प बरामद
वजीरगंज पुलिस ने शनिवार को एक बाल अपचारी समेत तीन टुल्लूपम्प चोरी के आरोपी को हिरासत में लेते हुए उनकी निशानदेही पर तीन बिजली चलित टुल्लूपम्प बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक कैलाशनाथ, रामधारी दिनकर पुलिसकर्मियों के साथ नियमित भ्रमण पर थे। तुर्काडीहा बाजार में संदिग्ध दशा में बाइक सवारों को रोक कर पूंछतांछ की गयी।