तरबगंज: वजीरगंज के बानेपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने लोगों से की मुलाकात, बीमार वरिष्ठ पत्रकार का पूछा कुशलक्षेम
वजीरगंज के बानेपुर में शुक्रवार शाम 4 बजे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने बानेपुर में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सिंह के बीमार होने की सूचना पर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके पहले उपस्थित लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर अभिवादन किया।