तरबगंज: वजीरगंज के सेहरिया में पूर्व सैनिक की विधवा और बेटी को घर में कैद कर तोड़ी चहारदीवारी, काटे 17 पेड़
वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सेहरिया में सेवानिवृत्त सैनिक सुखराज की विधवा पत्नी सुन्दर देवी व पुत्री काजल को दबंगो ने घर में कैद कर चहारदीवारी तोड़ते हुए 17 पेड़ यूकेलिप्टस के पेड़ काट डाले। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। गुरुवार रात्रि में गांव के भवानीबक्श सिंह , शिवबक्श सिंह, सत्यम सिंह, विकास सिंह, चन्दावती सिंह आदि ने घटना को अंजाम दिया।