तरबगंज: तरबगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनीं शिकायतें, कुल आईं 137 शिकायतों में 5 का हुआ निस्तारण
तरबगंज तहसील में शनिवार दोपहर 2 बजे तक आयोजित समाधान दिवस में सीडीओ अंकिता जैन ने फरियादियों की फरियाद सुनी। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य व आपूर्ति विभाग से संबंधित 137 शिकायतें आयी जिसमें 5 का निस्तारण हुआ। सीडीओ ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।इस दौरान एएसपी मनोज कुमार रावत, सीएमओ रश्मि वर्मा, डीपीआरओ लालजी दूबे मौजूद रहे