पटियाली: गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने बाइक लूट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम रामेंद्र पुत्र बृजलाल नट है। आरोपी गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नट का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर लूट का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। आरोपी के कब्जे से छीने हुए ₹600 की नगदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और बाइक बरामद हुई है।