टाटीझरिया: टाटीझरिया और दारू में साइबर ठगों ने गृहिणी व वार्ड सदस्य से ₹18,471 उड़ाए
टाटीझरिया और दारू में साइबर ठगों ने गृहिणी और वार्ड सदस्य से उड़ाए 18,471 रुपये। साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जहां अपराधियों ने टाटीझरिया और दारू प्रखंड में झांसा देकर ठगी की है। टाटीझरिया प्रखंड के मायापुर गांव में एक गृहिणी को अपनी ईमानदारी की भारी कीमत चुकानी पड़ी, वहीं दारू प्रखंड में एक वार्ड सदस्य कथित सरकारी अधिकारी के झांसे में आ गए।