मुंगावली: ग्राम पंचायत सेहराई में कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
अशोकनगर जिले में प्रशासन का जनसंपर्क अभियान जारी है। बुधवार रात करीब 10 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ग्राम पंचायत सेहराई पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं खुलकर सामने रखीं। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।