सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय बादशाह कुली में सरसों को लेकर विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय बादशाह कुली छोटी मदारी निवासिनी फरीदा बानो पत्नी मो.असलम अधिया के तौर पर खेत ली थी । सरसों की फसल काट करके आधा अपने पास व आधा भूस्वामी को दे दी। आरोप है कि मंगलवार की शाम गांव सुफियान अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचकर मार पीट की। पीड़िता थाने में तहरीर देनते हुई कार्रवाई की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।