हरदोई: बारिश में भीगते हुए फरियादी पहुंचे पुलिस ऑफिस, एसपी सहित अधिकारियों ने सुनी उनकी शिकायतें
Hardoi, Hardoi | Oct 30, 2025 बारिश में भीगते हुए बड़ी संख्या में फरियादी पुलिस ऑफिस पहुंचे जहां एसपी अशोक कुमार मीणा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायतों को सुना और सम्बन्धित थानेदारों को शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए हैं।बता दें कि शासन के निर्देश पर पुलिस ऑफिस में एसपी अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी प्रतिदिन सुबह दस बजे से दो बजे तक लोगों की शिकायतों को सुनते हैं।