हरदोई: घायल अवस्था में सधई बेहटा बाईपास के पास मिला पीआरवी कांस्टेबल, जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर
Hardoi, Hardoi | Oct 30, 2025 कोतवाली शहर में तैनात कांस्टेबल सुरेश चंद्र ड्यूटी के दौरान बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान वह कोतवाली शहर क्षेत्र के सधई बेहटा बाईपास पुल के पास गिर पड़ा और घायल होकर बेसुध हो गया।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अंकित मिश्रा और कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।