हरदोई: गोपाष्टमी पर्व पर गोपाल गौशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गौ पूजन
Hardoi, Hardoi | Oct 29, 2025 गोपाष्टमी पर्व पर गौभक्तों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व् क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन गोपाल गौशाला मे सपरिवार गौवंशों को हरा चारा व् गुड़ खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।