हरदोई: व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों ने किया राजकीय आईटीआई का शैक्षिक भ्रमण, छात्रों को मिला उद्योग का व्यावहारिक अनुभव
Hardoi, Hardoi | Oct 29, 2025 राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एवं ऑटोमोबाइल ट्रेड के छात्रों को बुधवार को इंडस्ट्री विजिट पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ले जाया गया। यह भ्रमण नई शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया।