गुलाना: बोलाई में पानी में डूबकर एक बालक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
बोलाई में पानी में डूबने से एक बालक की माैत होने का मामला सामने आया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सुमित पिता महेश जाटव की पानी में डूबने से माैत हुई है।सुमित के पानी में डूबने की जानकारी लगने पर ग्रामीण माैके पर पहुंचे थे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद सुमित को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।