गुलाना: ग्राम टिटोड़ीखेड़ा की 12 बीघा शासकीय भूमी को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया
ग्राम टिटोड़ी खेड़ा में 12 बीघा शासकीय चरनोई भूमी पर अतिक्रमण था। जिसे शुक्रवार को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया।जानकारी अनुसार इस भूमी पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। शुक्रवार को गुलाना तहसीलदार रमेश परमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की घई। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी माैके पर भेजा गया।