गुलाना: गिरदावरी एवं क्राप कटिंग के बारे में महिला समूह को दी जानकारी
गुलाना तहसील में भूमि की गिरदावरी एवं क्राप कटिंग का काम महिला स्वसहायता समूह को दिया गया। इसे लेकर गुलाना तहसीलदार रमेश परमार द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक आयोजित कर जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह से गिरदावरी और क्राप कटिंग का काम किया जाएगा। पटवारी यशवंत सिंह सोनगरा ने भी महिलाओं मार्गदर्शन दिया।