गुलाना: ग्राम तिंगजपुर में सूने घर से टीवी हुआ चोरी, प्रकरण दर्ज
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम तिंगजपुर में सूने घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर यहां से टीवी चुरा कर ले गया है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरजाबाई ने शिकायत की है कि उनके घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर उनके घर से टीवी चोरी हुई है। गिरजाबाई ने एक युवक पर चोरी की आशंका भी व्यक्त की है।