गुलाना: सलसलाई थाना परिसर में की गई वाहनों की नीलामी, ₹2 लाख से अधिक की राशि में नीलाम हुए 17 वाहन
पुलिस थाना परिसर सलसलाई में बुधवार को धारा 25 पुलिस एक्ट में जब्त कुल 17 वाहनों की नीलामी की गई।यह प्रक्रिया गुलाना तहसीलदार रमेशचंद्र परमार द्वारा कराई गई। जिसमें दो लाख 22 हजार 500 रुपए में नीलाम हुए।नीलाम किए वाहनों में 16 मोटर साइकिल व एक कार शामिल है। नीलामी प्रक्रिया एसडीएम मनीषा वास्कले के निर्देशन में की गई।