गुलाना: गुलाना पहुंची गायत्री परिवार की सम्मान यात्रा श्रंखला, वरिष्ठजनों का किया सम्मान
गायत्री परिवार की सम्मान यात्रा श्रंखला गुलाना पहुंची। यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ परिजनों का सम्मान किया गया।जिन लोगों का सम्मान किया गया उन्होंने गायत्री परिवार की युग निर्माण योजना में बेहतर कार्य किया है। जिला समन्वयक राकेश परमार की उपस्थिति में बेहतर कार्य करने वाले परिजनों का सम्मान किया गया।