प्रतापगढ़: सरसतपुर गांव की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जनपद के सरसतपुर गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार का जब जेल भेज रही थी तो जमकर हंगामा हो गया था। अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव निवासी आरोपी मंगल सिंह कोबीबीपुर नहर पुलिया के पास से दबोच लिया गया।