कोंडागांव: बस्तर संभाग के पत्रकारों पर झूठे मामले दर्ज करने का कोंडागांव प्रेस क्लब ने किया विरोध, CM के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कोण्डागांव प्रेस एण्ड मीडिया फेडरेशन ने बस्तर संभाग के पत्रकारों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की कड़ी निंदा की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने और निर्दोष पत्रकारों पर दर्ज FIR रद्द करने की मांग की है।जिले के प्रेस क्लब में आज हुए एक बैठक में सभी पत्रकारों ने इस मामले की निंदा करते हुए सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।