कोंडागांव: जुगानी पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, आश्रम अधीक्षक की मौत व दो छात्र घायल
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगानी पेट्रोल पंप के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है।इस हादसे में एक आश्रम अधीक्षक की मौत हो गई है। वहीं दो छात्र इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आज दोपहर भंडार सिवनी स्थित बालक आश्रम के 2 छात्रों को आश्रम अधीक्षक उपचार के लिए ला रहे थे उसी दौरान जुगानी पेट्रोलपंप के पास यह हादसा हो गया।