शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नगर के ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चली इस परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को काफी आसान और संतुलित बताया। अधिकांश छात्रों का मानना है कि वे अच्छे अंक प्राप्त करें