भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर श्रीपुर पुलिस ने की कार्रवाई,टेंपो के तहखाना से 669 पीस शराब जब्त कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार
श्रीपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर मिक्सिंग प्लांट के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में एक टेंपो के अंदर तहखाना बनाकर रखे गए कुल 669 पीस विदेशी शराब को जप्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए टेंपो के अंदर तहखाना में शराब छुपा कर ले जा रहे थे।