कौरिनभाठा में अनधिकृत विकास पर चला बुलडोजर
- अवैध विकास के विरूद्ध नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की सख्त कार्रवाई
- अवैध रूप से बनाई गई सड़क और नाली हटाई गई
राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अनधिकृत विकास एवं अवैध कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग राजनांदगांव द्वारा ग्राम कौरिनभाठा स्थित भूमि खसरा क्रमांक 330/6, रकबा 0.1980 हेक्टेयर में किए गए अनधिकृत विकास कार्य के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए मार्ग संरचना एवं नाली को जेसीबी मशीन से हटाया गया। उक्त भूमि के भूमि स्वामी जुनी हटरी राजनांदगांव निवासी श्री अहमद रजा पिता श्री रियाज अहमद द्वारा एकल खिड़की प्रणाली के अंतर्गत कॉलोनी विकास की अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कार्यालयीन परीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित भूमि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की भूमि से लगी हुई है। हाउसिंग कॉलोनी �
2 views | Rajnandgaon, Chhattisgarh | Sep 12, 2026