रविवार अपराह्न 1 बजे थानाध्यक्ष आशीष कुमार के अध्यक्षता में बन्नू बगीचा थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति के बैठक हुई. बैठक में पूजा समिति के लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. सुरक्षित विद्युत एवं आग बुझाने की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया गया.